भंडरा: तेज रफ्तार बालू लदा ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, चालक बचा, इंजन अलग, ट्रॉली गायब; पुलिस जांच में जुटी
लोहरदगा जिले के भंडरा-मसमानो मुख्य पथ पर स्थित भंडरा थाना क्षेत्र के भैंसमुंदो गांव के समीप शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 4:00 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पेड़ से टकरा गया, जिससे ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच निकला।