जहानाबाद: जहानाबाद में लोहा चोरी करते पकड़ा गया युवक, पिटाई के बाद पुलिस हिरासत में
आदर्श नगर कोर्ट एरिया में एक युवक को लोहे की चोरी करते मुहल्ले वालों ने पकड़ लिया। आरोप है कि लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। एवं आगे की प्रक्रिया गुरुवार सुबह करीब 8 बजे जारी है।