बरकट्ठा में 28-29 सितंबर को प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता
बरकट्ठा : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय के आदेशानुसार बरकट्ठा के अडवार स्टेडियम में 28 और 29 सितंबर को प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग शामिल होगा। पहले दिन 28 सितंबर को एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे जबकि दूसरे दिन 29 सितंबर को खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और फुटबॉल के खेल सम्पन्न होंगे।
सफल आयोजन के लिए बीआरसी और विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों को सुबह 9 बजे स्टेडियम में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। बीइइयो राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक को अतिथियों को समय पर आमंत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई है।