पत्थलगडा में अमर शहीद फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का आगाज
पत्थलगडा: अमर शहीदों की स्मृति में आयोजित अमर शहीद फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का भव्य उद्घाटन मंगलवार 29 सितंबर को पत्थलगडा के स्व. उमाकांत पाठक मैदान में होगा। इस समारोह में चतरा सांसद कालीचरण सिंह और सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। पत्थलगडा के सभी पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मंच साझा कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रमोद दांगी ने बताया कि इस बड़ी इनामी प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की फुटबॉल प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में इस टूर्नामेंट को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।