हजारीबाग छठ से पहले तालाबों की सफाई और सुरक्षा पर जोर
हजारीबाग : छठ पर्व के मद्देनजर हजारीबाग नगर निगम ने तालाबों और जलाशयों की सफाई अभियान तेज किया है। नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता ने वार्ड 35 के हुरुड़ू में तालाब का निरीक्षण किया, जिसमें उपमहापौर अविनाश कुमार यादव और पार्षद प्रतिनिधि नीरज पासवान भी मौजूद थे। उन्होंने तालाब की सफाई, घाट की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। नगर निगम और जिला प्रशासन तालाबों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
नीरज पासवान ने बताया कि तालाब का उपयोग वार्ड 35 के साथ-साथ आसपास के बाबा पथ, फॉरेस्ट कॉलोनी, कोऑपरेटिव कॉलोनी और सूती नहर क्षेत्र के लोग भी पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 2-3 महीनों में करीब चार शव तालाब से निकाले गए हैं, इसलिए तालाब के किनारे बैरिकेडिंग की मांग की गई है। पेवर ब्लॉक लगाने और हैंडपंप को व्यवस्थित करने के प्रस्ताव भी सा�