सहजनवा: सहजनवा इलाके में पांच लाख रुपये नकद और पल्सर बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के भक्सा गांव की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता सुनरावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले पांच लाख रुपये नकद व पल्सर बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया गया।