सेन्हा: लोहरदगा सदर अस्पताल में दोपहर 1:30 बजे तक शिशु रोग डॉक्टर नहीं, कुर्सी खाली बदहाल व्यवस्था के कारण मरीज परेशान।
लोहरदगा सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था के कारण इन दिनों यहां इलाज के लिए पहुंचनेवाले नक्सल प्रभावित पाठरी गांव के मरीजों को परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। दरअसल,बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की बात करने वाले सदर अस्पताल में फिलहाल डॉक्टर नदारद है।डॉक्टरों की कार्यशैली से मरीजों की शिकायत थी कि सुबह 9:00 से दोपहर 1:30 तक शिशु रोग के डॉक्टर नहीं थे।