निज़ामाबाद: खरेवां मोड़ पर हफ्तों से जमा बरसात का पानी बना मुसीबत, दुर्गंध और कीचड़ से राहगीर परेशान
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सरायमीर नगर पंचायत के खरेवां मोड़ के पास कई सप्ताह से बरसात का पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण दुर्गंध के साथ आसपास कीचड़ भी फैल गया है, जिससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है ।