गिरियक: पावापुरी: नीट परीक्षा में फर्जीवाड़ा गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत तीन गिरफ्तार
गिरियक सहायक थाना क्षेत्र के पावापुरी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीटपरीक्षा में फर्जी “स्कॉलर” बैठाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि पर सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।