आबू रोड: आबूरोंड के मानपुर स्थित श्री ज्ञानेश्वर श्याम बाबा मंदिर में पटोत्सव का भव्य आगाज, निकाली गई भव्य निशान शोभायात्रा
आबूरोंड के मानपुर स्थित श्री ज्ञानेश्वर श्याम बाबा मंदिर में शुक्रवार को पटोत्सव (स्थापना दिवस) के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन शुरू हुए। सुबह अंबाजी माता मंदिर (रोडवेज बस स्टैंड) से निकली निशान शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के साथ शहर के मुख्य मार्गों से यात्रा निकाली, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया