चित्रकूट इटवा डूडैला सहित तमाम पंचायतों में बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर BSP के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन चित्रकूट जनपद के मानिकपुर तहसील क्षेत्र के इटवा डूडैला सहित तमाम ग्राम पंचायतों में बाढ़ पीड़ित किसानों ग्रामीणों के हुए नुकसान का सर्वे करने और आर्थिक सहायता की मांग कर बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले एक सैकड़ा किसान आज शुक्रवार सुबह 11:30 कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है बीएसपी नेता रोहित सिंह पटेल ने बताया कि मानिकपुर तहसील क्षेत्र के तमाम गांव में बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों का हल्का लेखपालों द्वारा सर्वे नहीं कराया गया और पात्र बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों को किट नहीं उपलब्ध कराई गई है ग्रामीणों को वर्तमान समय में बाढ़ से हुई अतिवृष्टि से विद्युत स्वास्थ्य एवं आवागमन जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिन ग्रामीणों के घर बाढ़ में गिर गए उनका सर्वे कराकर उन्हें आवास उपलब्ध कराया जाए और जो किसानों की फसले नुकसान हुई है उनका सर्वे कराकर मुआवजा राशि तथा बाढ़ पीड़ित किसानों के केसीसी का ऋण भी माफ किया जाए आप भी सुने क्या कहना जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए ग्रामीणों का