चित्रकूट से इस वक्त की बड़ी खबर…
जहां आज जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी का आगमन है। मंत्री के दौरे को लेकर ब्लॉक कार्यालयों में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम तेज दिखाई दे रहा है।
लेकिन पहाड़ी ब्लॉक कार्यालय का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
पहाड़ी ब्लॉक कार्यालय के गेट पर आज तक पोता अधूरा पड़ा है, पहाड़ी ब्लाक कार्यालय का नाम निशान नहीं दिखाई देता । हालात यह हैं कि यहां आने वाली आम जनता को यह तक पता नहीं चल पाता कि आखिर ब्लॉक कार्यालय कहां है।
सबसे बड़ा सवाल—आखिर इतने समय से जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की नजर इस मेन गेट पर क्यों नहीं गई?
क्या किसी बड़े अधिकारी या मंत्री के दौरे का इंतजार किया जा रहा था?
स्थानीय लोगों का सवाल है कि ब्लॉक कार्यालय की व्यवस्थाओं और रखरखाव के लिए आने वाले बजट का इस्तेमाल आखिर कहां किया जाता है?
आज प्रभारी मंत्री का आगमन है, ऐसे में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं तो नजर आ रही हैं…
लेकिन सवाल वही है—क्या आम जनता के लिए भी ब्लॉक कार्यालय की मूलभूत व्यवस्थाओं पर इसी तरह ध्यान दिया जाएगा?
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस लापरवाही पर क्या जवाब देते हैं।