जगाधरी: एंटी करप्शन एंड क्राइम प्रिवेंशन टीम ने ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करते हुए लोगों को डीएसपी के साथ हेलमेट किए वितरित
संस्था के संचालक अमित मनकट ने बताया कि संस्था लगातार नशे और भ्रष्टाचार के प्रति तो जागरुक करती है। आज ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरुक करते हुए रादौर में लोगों को समझने का काम किया गया और उन्हें संस्था की ओर से फ्री हेलमेट भी दिए। इस मौके पर रादौर डीएसपी के साथ रादौर थाना प्रभारी व ट्रैफिक थाना प्रभारी की टीम भी मौजूद रही।