जहानाबाद: कामदेव बीघा में बुजुर्ग महिला राजकुमारी देवी की हत्या, घर में अकेली रहती थी
जहानाबाद शहर से सटे कल्पा थाना क्षेत्र के कामदेव बीघा गांव में बुजुर्ग महिला रामकुमारी देवी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला घर में अकेली रहती थीं। सुबह झाड़ू लगाने पहुंची महिला ने दरवाजा नहीं खुलने पर ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद घर के आंगन में शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, सदर SDPO के नेतृत्व में जांच जारी है।