गंगरार: एसपी ने थाना का किया निरीक्षण, हिस्ट्रीशीटरों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
गंगरार। एसपी धर्मेंद्र यादव ने मंगलवार को गंगरार पुलिस थाने का निरीक्षण किया। जाब्ते ने एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डीएसपी मुकेश कुमार व थानाधिकारी श्यामाराम विश्नोई ने स्वागत किया। एसपी ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की जानकारी लेकर आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा की है।