Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
No video available

CHC संडवा चंद्रिका पूर्व MOIC डॉ सुनील ने भाजपा कार्यकर्ताओं समेत प्रधानमंत्री को दिया गाली, डॉ सुनील पर मुकदमा दर्ज

MORE NEWS

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तीबीपुर गांव में शुक्रवार रात एक तीन वर्षीय बच्चे की कोबरा सांप के डसने से मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के बगल चारपाई पर सो रहा था, तभी सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।तीबीपुर गांव निवासी दिनेश कुमार पाल का तीन वर्षीय बेटा कार्तिक पाल शुक्रवार रात अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर एक कोबरा सांप घर में घुस आया और चारपाई पर चढ़ गया। सांप ने मासूम कार्तिक के दाहिने हाथ की कलाई में डस लिया।

बच्चे के चिल्लाने पर मां की नींद खुली

कार्तिक के चीखने की आवाज सुनकर मां और परिजनों की नींद खुली। उन्होंने देखा कि उसके हाथ से खून बह रहा था। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत कार्तिक को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाने की तैयारी की। वे उसे लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही कार्तिक की सांसें थम गईं। मासूम की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।
ग्रामीणों ने सांप को लाठी-डंडो से पीटकर

मार डाला

कार्तिक दिनेश पाल के चार बच्चों में दूसरे नंबर का बेटा था। दिनेश पाल के दो बेटे और दो बेटियां हैं। शनिवार देर शाम परिजनों ने कार्तिक का अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम को डसने के बाद कोबरा सांप जमीन पर पड़ा था। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटकर सांप को मार डाला।

प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तीबीपुर गांव में शुक्रवार रात एक तीन वर्षीय बच्चे की कोबरा सांप के डसने से मौत हो गई। बच्चा अपनी मां के बगल चारपाई पर सो रहा था, तभी सांप ने उसे काट लिया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।तीबीपुर गांव निवासी दिनेश कुमार पाल का तीन वर्षीय बेटा कार्तिक पाल शुक्रवार रात अपनी मां के साथ चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर एक कोबरा सांप घर में घुस आया और चारपाई पर चढ़ गया। सांप ने मासूम कार्तिक के दाहिने हाथ की कलाई में डस लिया। बच्चे के चिल्लाने पर मां की नींद खुली कार्तिक के चीखने की आवाज सुनकर मां और परिजनों की नींद खुली। उन्होंने देखा कि उसके हाथ से खून बह रहा था। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत कार्तिक को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाने की तैयारी की। वे उसे लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही कार्तिक की सांसें थम गईं। मासूम की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों ने सांप को लाठी-डंडो से पीटकर मार डाला कार्तिक दिनेश पाल के चार बच्चों में दूसरे नंबर का बेटा था। दिनेश पाल के दो बेटे और दो बेटियां हैं। शनिवार देर शाम परिजनों ने कार्तिक का अंतिम संस्कार कर दिया। मासूम को डसने के बाद कोबरा सांप जमीन पर पड़ा था। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटकर सांप को मार डाला।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 25, 2026

राजा भैया के खरीदी 34500000 की कार,काफिले में जुड़ी एक Lexus LX 500d SUV जापानी कार ।

राजा भैया के खरीदी 34500000 की कार,काफिले में जुड़ी एक Lexus LX 500d SUV जापानी कार ।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 25, 2026

*ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़*

*डीएम और एसपी ने बाबा भयहरणनाथ धाम का निरीक्षण कर, आगामी श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की*

*आगामी पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं* कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा सुदृढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से* 

*जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का* स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई*। 

*निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन,सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया* 

 सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए*।
 
*जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर में उपस्थित सभ्रांत नागरिकों, मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ* 

*बैठक कर आगामी श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में विस्तृत* 

*समीक्षा की गई। बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं* 

*सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया* 

*कि श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत गश्त, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी* 

*सुनिश्चित की जाए। असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए।जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने तथा प्रत्येक व्यवस्था का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देशदिए, जिससे श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके। इस अवसर पर डीएम एवं एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम में पूजा-अर्चना भी की गई। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*

*ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़* *डीएम और एसपी ने बाबा भयहरणनाथ धाम का निरीक्षण कर, आगामी श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की* *आगामी पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं एवं* कांवड़ियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा सुदृढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से* *जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम का* स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई*। *निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन,सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया* सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली जाएं तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए*। *जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर में उपस्थित सभ्रांत नागरिकों, मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ* *बैठक कर आगामी श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में विस्तृत* *समीक्षा की गई। बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं* *सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया* *कि श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत गश्त, प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी* *सुनिश्चित की जाए। असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए।जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने तथा प्रत्येक व्यवस्था का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देशदिए, जिससे श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके। इस अवसर पर डीएम एवं एसपी द्वारा बाबा भयहरणनाथ धाम में पूजा-अर्चना भी की गई। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।*

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 25, 2026

महेशगंज के अठैसा गांव में वृद्ध की हत्या कर शव घर में दफनाने का सनसनीखेज मामला

महेशगंज थाना क्षेत्र के अठैसा गांव में वृद्ध जगदीश प्रसाद द्विवेदी की हत्या कर शव को घर के अंदर दफनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब एक सप्ताह से वृद्ध और उनका छोटा बेटा विजय दिखाई नहीं दे रहे थे। गुरुवार को घर से दुर्गंध आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो घर के पीछे स्थित एक कमरे में शव दफन मिला। सूचना पर सीओ सदर मनोज रघुवंशी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कराई।

मृतक के दो बेटे दिल्ली-गुड़गांव में रहते हैं। ग्रामीणों और परिजनों ने छोटे बेटे विजय पर हत्या का शक जताया है। घटना के बाद से विजय फरार बताया जा रहा है। मौके पर एसडीएम और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

महेशगंज के अठैसा गांव में वृद्ध की हत्या कर शव घर में दफनाने का सनसनीखेज मामला महेशगंज थाना क्षेत्र के अठैसा गांव में वृद्ध जगदीश प्रसाद द्विवेदी की हत्या कर शव को घर के अंदर दफनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब एक सप्ताह से वृद्ध और उनका छोटा बेटा विजय दिखाई नहीं दे रहे थे। गुरुवार को घर से दुर्गंध आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो घर के पीछे स्थित एक कमरे में शव दफन मिला। सूचना पर सीओ सदर मनोज रघुवंशी भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कराई। मृतक के दो बेटे दिल्ली-गुड़गांव में रहते हैं। ग्रामीणों और परिजनों ने छोटे बेटे विजय पर हत्या का शक जताया है। घटना के बाद से विजय फरार बताया जा रहा है। मौके पर एसडीएम और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 24, 2026

*श्रावण माह व कांवड़ यात्रा की तैयारियों की डीएम-एसपी ने की समीक्षा*
*सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश*
प्रतापगढ़। आगामी पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की अध्यक्षता में समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी, जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न मंदिरों के पुजारी, साधु-संत तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख शिव मंदिरों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई की तैयारियों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण माह और कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

*श्रावण माह व कांवड़ यात्रा की तैयारियों की डीएम-एसपी ने की समीक्षा* *सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश* प्रतापगढ़। आगामी पवित्र श्रावण माह एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर की अध्यक्षता में समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी, जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न मंदिरों के पुजारी, साधु-संत तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख शिव मंदिरों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, चिकित्सा सुविधा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई की तैयारियों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण माह और कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Pratapgarh, Pratapgarh | Jul 23, 2026