मौजमाबाद: सामोद के डेहरा औद्योगिक क्षेत्र में अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप
सामोद स्थित डेहरा औद्योगिक क्षेत्र में एक अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। दमकलकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया