तराना: शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत माताजी के त्रयोदशी संस्कार व शांति भोज में तराना के पूर्व विधायक हुए शामिल
Tarana, Ujjain | Nov 12, 2026 गुरुवार शाम 5:00 बजे भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की दिवंगत पूज्य माताजी के त्रयोदशी संस्कार एवं शांति भोज में तराना के पूर्व विधायक ताराचंद गोयल सम्मिलित हुए। उन्होंने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान और परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।