Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Jaipur
dpropatna
महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, पटना से जानें विभिन्न योजनाओं के बारे में |
7 views |
Patna, Bihar
| Jun 20, 2026
MORE NEWS
दिनांक 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले नीट (यूजी), 2026 पुनर्परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आज जिला पदाधिकारी रोहतास श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रोहतास श्री रौशन कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में ब्रीफिंग की गई। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अभ्यर्थियों की हर सुविधा का ख्याल रखने एवं उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुचारू यातायात संचालन तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के बारे में बारीकी से अवगत कराया गया तथा उन्हें अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित कर इसका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु कई बार उच्च-स्तरीय समीक्षा हो चुकी है। उच्चतम स्तर से तैयारियों का सतत अनुश्रवण किया जा रहा है। इसमें किसी भी स्तर पर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा को लेकर रोहतास जिले के सासाराम में 7 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमें श्रीशंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय, एसपी जैन कॉलेज, रोहतास महिला कॉलेज, शेरशाह सूरी इंटर स्कूल, शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज, श्री शंकर कॉलेज, शेरशाह कॉलेज शामिल है। जहां 3598 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का समय/प्रवेश पत्र में दर्शाए गए समय के अनुसार प्रातः 11:00 बजे से अपराहन 01:30 बजे तक, परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश का अंतिम समय अपराहन 01:30 बजे एवं परीक्षा केन्द्र का प्रवेश द्वार बंद होने का समय अपराहन 01:30 बजे निर्धारित है। निर्धारित समय अवधि के उपरांत किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण यथा मोबाईल फोन, टैबलेट, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, ईयरफोन, इरेज़र इत्यादि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को वेबसाईट से डाउनलोड किये गये प्रवेश पत्र के सत्यापन के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। किसी भी दशा में किसी भी अभ्यर्थी को वैध प्रवेश पत्र और सत्यापन के बिना परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी। स्टैटिक दण्डाधिकारी परीक्षा केन्द्रों पर स्थायी (स्टैटिक) रूप से भ्रमणशील रह कर स्वच्छ, कदाचार रहित एवं शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न करायेंगे। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में स्टैटिक दण्डाधिकारी अपनी मौजूदगी में कक्षवार वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति Random तरीके से केन्द्राधीक्षक द्वारा कराना सुनिश्चित करेंगे। स्टैटिक दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल परीक्षा के शांतिपूर्ण, कदाचार रहित एवं सफल संचालन के लिए केन्द्राधीक्षक को सम्पूर्ण सहयोग करेंगे। संबंधित केन्द्राधीक्षक को निदेश दिया गया कि सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग रोहतास से समन्वय स्थापित कर शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवारों के लिए नामित केन्द्रों पर व्हील चेयर/दिव्यांगों के अनुकुल व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग रोहतास को निदेश दिया गया कि संबंधित केन्द्राधीक्षक को आवश्यकतानुसार उम्मीदवारों के लिए व्हील चेयर/दिव्यांगों के अनुकुल व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा केन्द्रों पर इम्परसोनेशन एवं किसी प्रकार का कदाचार नहीं होने पाये। परीक्षा की तिथि को परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी के साथ परीक्षा के पूर्व परीक्षार्थियों के ठहरने के स्थानों यथा होटल/लॉज आदि पर भी निगरानी रखा जाय तथा किसी भी संदेहास्पद स्थिति में पूर्ण छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष, नगर थाना/मु०, सासाराम उक्त के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम इसका पर्यवेक्षण करेंगे। सोशल मीडिया पर 24x7 नजर रखी जाएगी। अफवाहों का त्वरित खंडन करते हुए इसे फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा तिथि दिनांक 21.06.2026 को यातायात सुगम रूप से संचालित हो तथा परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कोई ट्रैफिक जाम/विधि-व्यवस्था उत्पन्न न हो, इसे अनुमण्डल पदाधिकारी /अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम एवं जिला परिवहन पदाधिकारी रोहतास सुनिश्चित करेंगे। जिला अग्निशमन पदाधिकारी रोहतास को निदेश दिया गया कि एक अग्निशमन वाहन निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक अग्निशमन वाहन चालू हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा अनुमण्डल पदाधिकारी, सासाराम से प्राप्त सूचना के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल सासाराम/डेहरी को निदेश दिया गया कि परीक्षा तिथि को परीक्षा के दौरान निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही संबंधित केन्द्राधीक्षक वैकल्पिक व्यवस्था के तहत निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु आवश्यक प्रबंध करना सुनिश्चित करेंगे। बिहार राज्य एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थी सभी प्रमुख शहरों के रेलवे स्टेशन (रेल मार्ग) एवं बस स्टैण्ड (सड़क मार्ग) द्वारा अपने परीक्षा केन्द्रों पर आने एवं जाने के लिए यात्रा करेंगे, जिससे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अधिक भीड़ होने की संभावना है तथा विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है। उक्त के आलोक में जिले में परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने हेतु तथा समुचित मार्गदर्शन देने हेतु रेलवे स्टेशन सासाराम एवं बस अड्डा सासाराम जिला में निर्धारित परीक्षा तिथि दिनांक 21.06.2026 को पूर्वाहन 07:00 बजे से अपराहन 05:00 बजे तक अथवा स्थिति सामान्य होने तक दण्डाधिकारी एवं पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। अनुमण्डल दण्डाधिकारी, सासाराम परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की दूरी पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अन्तर्गत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा की तिथि दिनांक 21.06.2026 को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास के फोटो स्टेट दुकानों को परीक्षा समाप्ति तक बन्द कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे। असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रोहतास को निदेश दिया गया कि गर्मी के मौसम का ध्यान में रखते हुए निर्धारित सभी परीक्षा केन्द्रों पर चिकित्सकों को पर्याप्त मात्रा में दवाईयों के साथ एम्बुलेंस तैयार हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे। जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम-1 को निदेश दिया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु सतत भ्रमणशील रहेंगे। किसी भी प्रकार की समस्या प्रकाश में आने पर स्पॉट की ओर तुरत प्रस्थान करेंगे तथा व्यवस्थाओं का अनुश्रवण करेंगे। राज्य सरकार के आदेशानुसार नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को बीएसआरटीसी की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है। जिला परिवहन पदाधिकारी को संबंधित स्टेकहोल्डर्स से समन्वय स्थापित कर इसका पर्यवेक्षण करने का निदेश दिया गया। परीक्षा के अवसर पर समाहरणालय रोहतास में जिला नियंत्रण कक्ष क्रियाशील रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या 06184-226072 / 226093 है। किसी भी प्रकार की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या पर दे सकते हैं। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में नवीन कुमार, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी रहेंगें। जबकि उनके सहयोग हेतु मदन राय, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं प्रभारी पदाधिकारी के रूप में सुधीर कुमार, अपर जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम रोहतास रहेंगे। इसके अलावे प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर केंद्राधीक्षक को नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने हेतु निर्देश दिया गया है। उक्त परीक्षा के अवसर पर विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में सुभाष कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं ललन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय-2), पुलिस कार्यालय रोहतास रहेंगे। जिला पदाधिकारी ने कहा कि पूर्णतः कदाचारमुक्त, अभ्यर्थियों के लिए सुविधायुक्त, पारदर्शी एवं सुदृढ़ सुरक्षात्मक माहौल में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सरकार के दिशा-निदेशों के अनुरूप सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी के तहत दोषियों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। #iprd Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 20, 2026
NEET परीक्षार्थियों के लिए बिहार सरकार की विशेष पहल। 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए राज्यभर की सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। यह पहल विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। Transport Department, Government of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary #NEETExam #BiharGovernment #StudentSupport #FreeBusService #StudentWelfare
Patna, Bihar | Jun 20, 2026
जिलाधिकारी, पटना ने 21 जून को आयोजित होने वाले नीट (यूजी), 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को अभ्यर्थियों की हर सुविधा का ख्याल रखने एवं उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुचारू यातायात संचालन तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्णतः कदाचारमुक्त, अभ्यर्थियों के लिए सुविधायुक्त, पारदर्शी एवं सुदृढ़ सुरक्षात्मक माहौल में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सरकार के दिशा-निदेशों के अनुरूप सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी के तहत दोषियों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष क्रियाशील रहेगा। किसी भी प्रकार की संदेहास्पद सूचना 24x7 जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 0612-2219810/2219234, डायल-112 एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाईल नम्बर 9031825979 पर दी जा सकती है। #NEET #NTA Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Patna Police Patna Traffic police Bihar Police Home Department, Govt. of Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India PIB in Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India
Patna, Bihar | Jun 20, 2026
दो मिनट की जल्दबाजी आपको बर्बाद कर सकती हैं!💔🥹 #caraccident #jehanabad #viralreelsシ
Patna Rural, Patna | Jun 20, 2026