जिलाधिकारी, पटना ने 21 जून को आयोजित होने वाले नीट (यूजी), 2026 पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को अभ्यर्थियों की हर सुविधा का ख्याल रखने एवं उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुचारू यातायात संचालन तथा सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण सुनिश्चित करने का निदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्णतः कदाचारमुक्त, अभ्यर्थियों के लिए सुविधायुक्त, पारदर्शी एवं सुदृढ़ सुरक्षात्मक माहौल में परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सरकार के दिशा-निदेशों के अनुरूप सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी के तहत दोषियों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के अवसर पर जिला नियंत्रण कक्ष क्रियाशील रहेगा। किसी भी प्रकार की संदेहास्पद सूचना 24x7 जिला नियंत्रण कक्ष की दूरभाष संख्या 0612-2219810/2219234, डायल-112 एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाईल नम्बर 9031825979 पर दी जा सकती है।
#NEET
#NTA
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna Police
Patna Traffic police
Bihar Police
Home Department, Govt. of Bihar
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
PIB in Bihar
Press Information Bureau - PIB, Government of India
Patna, Bihar | Jun 20, 2026