📢 पौड़ी में जनता दर्शन: सीडीओ ने सुनीं 20 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की 20 शिकायतें सुनी गईं। पेयजल, सड़क, बिजली, पेंशन, किसान सम्मान निधि और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याओं पर अधिकारियों को प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
सीडीओ ने कांडई गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण जल्द शुरू कराने, दोमटखाल मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त स्कपर की मरम्मत और नौली सहित विभिन्न गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि और जंगली जानवरों के आतंक से जुड़ी शिकायतों पर भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें और जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरतें।
#PauriGarhwal #JantaDarshan #AshokJoshi #Uttarakhand #जनसमस्याएं
Pauri, Garhwal | Oct 12, 2026