कैरो: कैरो में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, मौसा ने 9 साल की मासूम भतीजी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
कैरो थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक सनसनीखेज घटना गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे सामने आई है, जहां एक नौ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके ही मौसा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मौसा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।