पीपलदा: इटावा क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 2 लोगों को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Oct 5, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 2 व्यक्तियो को आज दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर मदनलाल पुत्र हजारीलाल व बालमुकुंद पुत्र शंकरलाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126,170 में कार्यवाही की गयी।