पीपलदा: गेता कस्बे में स्थानीय कलाकारों ने रामलीला में परशुराम व लक्ष्मण के संवाद का किया मंचन, मध्य रात्रि तक चली रामलीला
Pipalda, Kota | Oct 5, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गेता पर इन दिनों चेतन्य रामलीला मंडल के स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। शुक्रवार मध्य रात्रि 12 बजे तक चली रामलीला में राम जी सहित चारो भाईयो के विवाह व परशुराम संवाद की लीला मंचन किया गया। इससे पूर्व रामलीला में मुख्य अतिथि गैंता गांव के चिकित्सा प्रभारी संजय मोहन बोरदा ने पूजा अर्चना की।