पीपलदा: गेता कस्बे में स्थानीय कलाकारों ने रामलीला में रामजन्म व ताड़का वध का मंचन किया, मध्य रात्रि तक चली रामलीला
Pipalda, Kota | Oct 3, 2024 जिले के इटावा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गेता पर इन दिनों चेतन्य रामलीला मंडल के स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। बुधवार मध्य रात्रि 12 बजे तक चली रामलीला में राम जन्म व ताड़का वध की लीला मंचन किया गया। इससे पूर्व रामलीला में मुख्य अतिथि माखिदा सरपंच रमेशचंद्र पालीवाल का रामलीला मंडल की ओर से स्वागत किया गया।