पीपलदा: इटावा में तीन दिवसीय दशहरा मेला होगा, नगर पालिका बोर्ड की बैठक में रावण, कुम्भकर्ण व मेघनाथ के पुतलों के दहन का फैसला
Pipalda, Kota | Oct 4, 2024 इटावा क़स्बे आज नगर पालिका बोर्ड की बैठक पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी की अध्यक्षता में दोपहर 3 बजे पालिका सभागार में आयोजित की गई। बेठक के दौरान इस बार सदस्यों लोगो के मनोरंजन को लेकर दशहरा मेला 3 दिन का करने का प्रस्ताव रखा जिसको पालिका बोर्ड ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया।मेले को आकर्षक बनाने के लिए इस बार रावण के अतिरिक्त कुम्भकर्ण व मेघनाथ के पुतले बनेंगे।