पीपलदा: गेता कस्बे में स्थानीय कलाकारों ने रामलीला में राम विवाह और सीता स्वयंवर का मंचन किया, मध्य रात्रि तक चली रामलीला
Pipalda, Kota | Oct 4, 2024 इटावा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गेता पर इन दिनों चेतन्य रामलीला मंडल के स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। गुरुवार मध्य रात्रि 12 बजे तक चली रामलीला में शिव धनुष सीताराम विवाह की लीला मंचन किया गया। इससे पूर्व रामलीला में मुख्य अतिथि गैंतौ गांव के वरिष्ठ नागरिक कांति चंद्र नंदवाना ने रामलीला में राम की आरती की और मंडल द्वारा उनका स्वागत