कुंडा: बाघराय में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, चार लोग गंभीर घायल
बाघराय में मंगलवार शाम 4.30 बजे दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 22 वर्षीय शानू मिश्रा की मौत हो गई। हादसे में आशीष, शिवम, विकास और सुभाष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।