ठाकुरगंगटी: जतरा मोड़ में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, आदिवासी सभ्यता संस्कृति भाषा और परंपरा की रक्षा का किया गया आह्वान
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंजरा डीह पंचायत के जतरा मोड़ में 9 अगस्त को भव्य रूप से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया जहां नृत्य संगीत कार्यक्रम के साथ ही सैकड़ों आदिवासी युवाओं को वक्ताओं ने संबोधित करते हुए आदिवासी परंपरा भाषा और सभ्यता संस्कृति की रक्षा करने के साथ ही नशा मुक्ति के साथ आर्थिक राजनीतिक और सामाजिक रूप से आगे आने का आह्वान किया गया