बालूमाथ: टीबी मुक्त भारत अभियान: मरीजों को पौष्टिक पोषण टोकरी का वितरण
गुरुवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन कर सीसीएल एवं शिनी संस्था के माध्यम से पौष्टिक पोषण टोकरी का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थित मरीजों को टीवी जैसे रोग से बचाव के कई उपाय बताए गए और लोगों के बीच जागरूकता लाने का आह्वान किया गया।मौके पर कई लोग मौजूद रहेl