निज़ामाबाद: फरहाबाद में दो साल से स्ट्रीट लाइट का इंतजार, लगे 24 बिजली के खंभे बने शोपीस, लोगों ने नगर पंचायत से रोशनी की मांग की
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद नगर पंचायत के फरहाबाद मोहल्ले में सड़क किनारे आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाने के उद्देश्य से लगाए गए 24 लोहे के बिजली के खंभे पिछले करीब दो वर्षों से बिना स्ट्रीट लाइट के खड़े हैं लाखों रुपये की लागत से लगाए गए ये खंभे अब शोपीस बनकर रह गए हैं लंबे समय से लाइटें नहीं लगाए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है ।