मुरैना — अवैध शराब के खिलाफ मुरैना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। 7 सितंबर को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने 25 प्रकरण दर्ज कर 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 287 लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब और एक बोलेरो वाहन सहित करीब 4 लाख 45 हजार 510 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
वहीं, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 5 आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए चेकिंग और पेट्रोलिंग बढ़ा दी है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।