जमुई: उत्क्रमित मध्य विद्यालय हार्दिमोह में डॉ. नीरज साह ने 300 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया, नए साल की दी शुभकामनाएं
Jamui, Jamui | Jan 4, 2026 समाजसेवी सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. नीरज साह द्वारा ख़ैरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हार्दिमोह में रविवार को दिन के 11:00 बजे कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम डा. नीरज साह ने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी। मौके पर 300 गरीब जरूरतमंदों के बीच डा. नीरज साह द्वारा बारी- बारी से कंबल का वितरण किया गया।