जमुई: खादिग्राम के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, डायल 112 की पुलिस ने शव को सदर अस्पताल लाया
Jamui, Jamui | Jan 4, 2026 मलयपुर- लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची 112 की पुलिस द्वारा रविवार की सुबह 8:00 बजे मृतक युवक के शव को सदर अस्पताल लाया गया है।