जमुई: गिद्धौऱ में ठंड से राहत के लिए प्रशासन ने अलाव के लिए लकड़ी की जगह बांस के सड़े-गले टुकड़े दिए, वीडियो आया सामने
Jamui, Jamui | Jan 3, 2026 बिचौलिए इस कदर हावी हैं कि आपदा में भी अब अवसर ढूंढने लगे हैं। ऐसा ही मामला गिद्धौऱ से सामने आया है। यहां आपदा प्रबंधन के निर्देश पर अंचल कार्यालय द्वारा ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था कराई गई है, लेकिन अलाव में लकड़ी की जगह बांस के सड़े- गले टुकड़े दी जा रही है। इसका वीडियो शनिवार की रात 9:00 बजे सामने आई है, जो वायरल होने लगा है।