बरेली: इज्जतनगर में महिला के हिस्से को लेकर देवर ने दी जान से मारने की धमकी, एसएसपी ऑफिस में दिया प्रार्थना पत्र
इज्जतनगर की महिला ने जमीन के विवाद में देवर के खिलाफ एसएसपी ऑफिस में सोमवार को प्रार्थान पत्र दिया है। पुष्पा ने बताया कि उसकी तीन लड़किया हैं। उसके पति की मृत्यु चार साल पहले हो चुकी है। घर के एक हिस्से में किरायेदार रहते हैं। जब उनसे किराया मांगा तो किरायेदार ने बताया कि यह किराया छोटेलाल, उसका बेटा अनमोल और पत्नी मधु मांगती है।