कैराना: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में व्यापारियों ने कैराना तहसील में उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों ने तहसील में पहुंचकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि बांग्लादेश में विशेष रूप से हिंदू समाज के लोगों को टारगेट किया जा रहा है तथा उन पर अत्याचार किया जा रहा है। उपद्रवियों ने मंदिरों को भी निशाना बनाते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेंस पहुंचाई जा रही है।