कैराना: मोहल्ला पीरजादगान में ऐतिहासिक नवाब तालाब के किनारे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया क्रांति दिवस
शुक्रवार को मोहल्ला पीरजादगान स्थित ऐतिहासिक नवाब तालाब के किनारे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अख्लाक प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा क्रांति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में अख्लाक ने कहा कि नौ अगस्त का दिन बड़ा ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हमारे महापुरूषों ने देश के लिए अपने प्राणों की आहूति तक दी है।