कैराना: तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय में स्टाफ की कमी, आपूर्ति निरीक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
शुक्रवार को आपूर्ति निरीक्षक कैराना योगेश कुमार और आपूर्ति निरीक्षक कांधला दीपा वर्मा ने तहसील स्थित कार्यालय में हाथ पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि उनके पास स्टाफ नहीं है। कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर और बाबू की तैनाती नहीं होने से कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने स्टाफ की नियुक्ति कराने व वाहन भत्ता दिलवाए जाने की मांग की।