भरतपुर: अग्रवाल समाज कटरा नदबई से 55 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल अग्रोहा धाम के लिए रवाना
अग्रवाल समाज कटरा, नदबई की ओर से शुक्रवार को 55 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल महाराजा अग्रसेन जी की जन्मस्थली एवं पावन धाम अग्रोहा के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा रवाना होने से पहले समाज के लोगों ने धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर भगवान श्री अग्रसेन महाराज की पूजा-अर्चना एवं आरती की। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना की।