जालौन में बारिश से भूमिहीन मजदूर का घर गिरा, दाने-दाने को मोहताज परिवार,
जालौन। लगातार हो रही बारिश के चलते तांवा जालौन गांव में एक भूमिहीन मजदूर का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में घर में मौजूद बच्चा बाल-बाल बच गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।
बताया जा रहा है कि अवधेश पुत्र सतगुरु मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बारिश के कारण उनका घर अचानक गिर गया, जिससे घर-गृहस्थी का सामान भी प्रभावित हुआ। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण उनके सामने अब दाने-दाने का संकट है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद अभी तक कोई अधिकारी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचा। परिवार ने प्रशासन से मकान क्षति का सर्वे कराकर आर्थिक सहायता और रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है,
Jalaun, Jalaun | Sep 10, 2026