हनुमानगढ़: पीलीबंगा थाना प्रभारी रायसिंह के समर्थन में सर्वसमाज उतरा, कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
पीलीबंगा थाना प्रभारी रायसिंह के समर्थन में गुरुवार को सर्वसमाज के लोगों ने मोर्चा खोल दिया। जंक्शन स्थित जांगिड़ सुथार समाज धर्मशाला में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए उनके तबादले की मांग का विरोध किया गया। बैठक के बाद सर्वसमाज एवं पीलीबंगा के आमजन की ओर से जिला कलक्ट्रेट के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया गया।