सेवा संकल्प अभियान
चित्रकारी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
उत्कृष्ट विद्यार्थियों को जनपद अध्यक्ष श्री शर्मा ने प्रमाण-पत्र से किया सम्मानित
जिले के ग्राम डिगांवमाली हायर सेकंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा गया कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं।
कार्यक्रम में ‘सेवा संकल्प’ के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया गया। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
#मंदसौर
#Mandsaur