#कहानी_बदलाव_की
शासन की योजना की मदद से मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ के नवीन अठवाल के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है वे आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हुए हैं अनुसूचित जाति के नवीन शिक्षित बेरोजगार थे आर्थिक संकट से घिरे थे।
समाचार पत्रों में शासकीय योजना के बारे में जानकारी मिलने पर नवीन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना में पोर्टल पर वर्ष 2024-25 में लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया। आवेदक भारतीय स्टेट बैंक शाखा मल्हारगढ़ द्वारा उसी वर्ष में स्वीकृत करके 95 हजार रूपये की ऋण राशि नवीन को प्रदान कर दी गई। योजना का लाभ उठाकर नवीन ने साड़ी विक्रय की दुकान अपने घर से ही शुरू करके परिवार के साथ मिलकर काम शुरू किया गया। धीरे-धीरे दुकान अच्छी चल निकली उनकी आमदनी भी अच्छी होने लगी है। अब वह आसानी से अपनी प्रतिमाह 3 हजार रुपए कमा रहे है। बैंक की किस्त भी नियमित रूप से अदा कर रहे हैं। उनके परिवार का जीवन यापन भी अच्छे से हो रहा है उनकी दुकान के ग्राहक मल्हारगढ़ तथा आसपास के छोटे गांव के रहने वाले ग्रामीण जन तथा स्थानीय व्यक्ति होते हैं। अपने जीवन में खुशियां आने पर नवीन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं।
#मंदसौर
#Mandsaur