सूपड़ा हादसे के बाद भड़का आक्रोश, पिपलियामंडी थाने के घेराव के लिए पहुंचे लोग
सूपड़ा गांव में तेज रफ्तार कार की टक्कर से कई महिलाओं के घायल होने की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में लोग पिपलियामंडी थाने का घेराव करने के लिए पहुंच रहे हैं। आक्रोशित लोगों का कहना है कि हादसे की निष्पक्ष जांच की जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने से पुलिस प्रशासन भी सतर्क है। ग्रामीणों द्वारा मामले में उचित कार्रवाई और घायलों को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है।