अनियमितताओं के कारण नमकीन प्रतिष्ठान सील
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह के निर्देश पर जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा राजस्व विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठा का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है
एसडीएम श्री शुभम पाटीदार ने बताया कि
खाद्य सुरक्षा के मद्देनजर सोमवारको राजस्व व खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम जग्गा खेड़ी के मयूर नमकीन प्रतिष्ठान में आकस्मिक रूप से जांच की गई जहां मौके पर स्वच्छता के मानकों के विपरीत परिस्थितियां पाई गई. नमकीन मैन्युफैक्चरिंग उपकरण जंग लग पाए गए
प्रोपराइटर द्वारा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए गए। जिसके मद्देनजर मौके पर ही प्रतिष्ठान को सील किया गया।
एस डी एम बताया कि कलेक्टर के खाद्य सुरक्षा को लेकर जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप उक्त कार्रवाई तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जादौन व पटवारी की टीम के द्वारा की गई है। खाद्य पदार्थों के मैन्युफैक्चरिंग, व बेचने के संबंध में स्वच्छता के मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
#मंदसौर
#Mandsaur