बांका: बांका के अक्षय सिंह राजपूत बॉलीवुड में रखेंगे कदम, 'एएसआर' फिल्म से करेंगे डेब्यू
Banka, Banka | Mar 6, 2026 बांका जिले के अमरपुर प्रखंड स्थित कठैल गांव का एक युवक अब बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। गांव के रहने वाले अक्षय सिंह राजपूत जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘एएसआर’ के जरिए अभिनय की दुनिया में नजर आएंगे। शुक्रवार को दोपहर दो बजे बांका में आयोजित प्रेस वार्ता में अक्षय सिंह राजपूत ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म एक हॉरर-एक्शन मूवी होगी।