गुरुग्राम: डा. बलप्रीत सिंह ने आदर्श आचार संहिता और संपत्ति क्षति अधिनियम के पालन पर की कार्रवाई की बात
निकाय चुनावों के चलते गुरुग्राम में लागू आदर्श आचार संहिता की पालना में एनफोर्समेंट टीमें प्रतिदिन कार्रवाई कर रही हैं। इसके तहत होर्डिंग बोर्ड, बैनर, पंपलेट आदि को हटाया जा रहा है। नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त एवं एमसीसी नोडल अधिकारी डा. बलप्रीत सिंह प्रतिदिन टीमों की प्रगति की रिपोर्ट ले रहे हैं तथा उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं।