गुरुग्राम: गुरुग्राम सिटी बसों में 30 टीमें बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई कर रही हैं, 500 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है
गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की गुरुगमन सिटी बसों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर 30 टिकट चेकिंग टीमों ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी बसों में बिना टिकट मिलने वाले यात्रियों से 500 रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। वहीं, सिटी बसों में परिचालक यात्रियों की टिकट बनाने में लापरवाही बरतेंगे तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी l