गुरुग्राम: गुरुग्राम में शराब ठेके पर तोड़फोड़, 5 दिन बाद FIR दर्ज, कारिंदों और ग्राहकों पर बोतलें फेंकी गईं, पुलिस जांच कर रही है
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम जिले में 19 फरवरी की रात को न्यू कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किंग आफ वाइन ठेके पर तोड़फोड़ और लोगों पर बोतल फेंकने के मामले में पांच दिन बाद एफआईआर कर ली है। घटना के वक्त ठेके पर काफी संख्या में ग्राहक थे और हमला होते ही भगदड़ मच गई थी।